अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर चंपावत में छात्राओं को दिये आत्मरक्षा का प्रशिक्षण सिखाये आत्मरक्षा के गुर।
आज अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में छात्राओं को त्रैमासिक रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कौशल प्रशिक्षण सिखाया गया। प्रशिक्षण प्रधानाचार्य गीता चंद के संरक्षण में कराटे कोच सुनील सिंह द्वारा दिया जा रहा है इसमें कक्षा 6 ,7, 8, 9, 11, तक की छात्राएं शामिल है।साथ ही छात्राएं व्यायाम शिक्षिका ममता बिष्ट की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेकर बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। तथा वह अपनी रक्षा खुद कर सकती हैं।