

आज धूरा मंडल में वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निगम अध्यक्ष को फूल मालाएं व पुष्पगुच्छ भेंट किए इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निगम अध्यक्ष का कुशल क्षेम जाना। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी नए कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व प्रेम का आभार प्रकट किया। साथ ही दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की ।इस दौरान गुमान बोहरा भाजपा धुरा मंडल अध्यक्ष ,दिनेश बोहरा भाजपा युवा नेता, दीपा जोशी क्षेत्र पंचायत सदस्य धुरा, श्यामलाताल ,भरत बोहरा, भाजपा नेता, भाजपा नेता प्रेम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे






