

टनकपुर में हरेला क्लब महिला विंग ने एक बैठक आयोजित की है। जिसमें उत्तरायणी पर्व मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। क्लब की अध्यक्ष सुमन वर्मा की अध्यक्षता में विचार विमर्श किया गया। बैठक में हेमा जोशी को सचिव तथा पुष्पा मुरारी को सर्वसम्मति से उप सचिव बनाया गया है। रितु सुतेडी मीडिया प्रभारी द्वारा इसका संचालन किया गया। सुमन वर्मा महिला विंग क्लब की अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी उत्तरायणी का पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा ।साथ ही उन्होंने सभी महिलाओं को 15 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा मे शारदा घाट पर उपस्थित होने के लिए कहा है।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदा घाट से कलश यात्रा प्रारंभ की जाएगी। इस दौरान महिला विंग की सदस्यों द्वारा पारंपरिक झोडा नृत्य भी किया जाएगा।मेले के दौरान गांधी ग्राउंड में एक स्टाल महिला विंग की सदस्या तुलसी ज्याल द्वारा लगाया जाएंगा।इसमें उत्तराखंड के पारंपरिक सामग्री देखने को मिलेगी ।16 जनवरी को 11:00 से 3:00 तक पूर्व में प्रस्तावित समस्त प्रतियोगिताओं का आयोजन गांधी मैदान नगर पालिका हाल में किया जाएगा।इस दौरान बैठक में डॉ. प्रभा जोशी, सुनीता गहतोड़ी, हेमा जोशी, पुष्पा मुरारी, गीता तिवारी, पार्वती खर्कवाल, रेखा पांडे, शांति कापडी, अनीता नैथानी, सहित मीडिया प्रभारी हरेला क्लब महिला विंग के सदस्य व पदाधिकारी शामिल है।






