

टनकपुर – रोडवेज के मृतक आश्रितों को परिवहन निगम में स्थाई नियुक्ति दिए जाने की अपनी 1 सूत्रीय मांग को लेकर उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने श्री पूर्णागिरी तहसील टनकपुर के तहसील गेट पर बैठकर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत गुरुवार 22 दिसंबर से कर दी थी,तहसील गेट पर आज धरने के सातवें दिन भारी शीतलहर पडने के बाद कड़ाके की ठंड मे बावजूद संगठन के समस्त पदाधिकारी धरने पर बैठे रहे। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय शासन स्तर से आज भी कोई आला अधिकारी मृतक आश्रितो की सुध लेने धरना स्थल पर नही पहुँचा।संगठन की उत्तराखंड सरकार से केवल एक ही मांग है,की रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों को जल्द ही सन 1974 की मृतक आश्रित नियमावली के अनुसार परिवहन निगम में स्थाई नियुक्ति दी जाए। रोडवेज में स्थाई नियुक्ति मिल जाने से आर्थिक तंगी झेल रहे रोडवेज मृतक आश्रितो के परिवारजनो के माली हालात भी ठीक हो जाएंगी। धरना समाप्त होने के बाद संगठन ने अपनी 1 सूत्रीय मांग को लेकर परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी को संबोधित ज्ञापन मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर की वरिष्ठ लिपिक विनीता चंद को सौंपा। आज धरने के सातवें दिन धरना स्थल पर संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा के साथ धरने पर बैठने वालों में महामंत्री अंजू पाल,उपाध्यक्ष हरिओम सिंह, कोषाध्यक्ष नीलम सिंह,संगठन मंत्री अनिता देवी,मुख्य सलाहकार सत्य प्रकाश गोस्वामी,संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी,गीता देवी,शांति देवी मौजूद रही।






