

2 वर्ष बाद उचौलीगोठ में रामलीला के मंचन हेतु तालीम की हुई शुरूआत जनता ने जताया हर्ष।
उचौलीगोठ में ग्रामीणों ने राम चंद्र जी की लीला का मंचन हेतु कलाकारों को तालीम देने की शुरुआत की गई। गांव के बड़े बुजुर्गों ने नए कलाकारों को रामलीला के बोल वह गायन के गुर सिखाए ।बीते 2 वर्ष कोरोना के चलते रामलीला का मंचन ना हो सका। इस वर्ष बड़े बुजुर्गों की सर्वसम्मति से रामलीला कमेटी का गठन किया गया है। हर वर्ष रामचंद्र की लीला स्थानीय कलाकारों द्वारा बड़े ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया जाता है। तथा इस दौरान हास्य कलाकारों द्वारा जनता का काफी मनोरंजन भी किया जाता है। रामलीला कमेटी में संरक्षक गणेश सिंह महर जितेंद्र सिंह, बच्चीनाथसिंह ,नव युवक मंगल दल वह ,महिला मंगल दल। और अध्यक्ष हेमचंद्र जोशी ,उपाध्यक्ष राम सिंह ,कोषाध्यक्ष नाथ सिंह, सचिव हुकुम सिंह , उपसचिव आनंद सिंह ,को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य में पान सिंह, आनंद सिंह ,मनोज कंनवाल, दीपक सिंह, रोहित सिंह, बिशन सिंह, नारायण सिंह, पवन भट्ट,टेहर सिंह ,उदय सिंह, प्रकाश सिंह, विनोद कुमार ,मोहन सिंह, दीवान आर्या, जोगिंदर सिंह व राज कुमार सिंह आदि है।






