

31 अगस्त से गणेश जन्मोत्सवों को लेकर टनकपुर क्षेत्र में जगह-जगह गणपति बिठाए गए। तथा टनकपुर के कई स्थानों में लोगों ने गणपति बैठा कर विधि विधान से पूजा अर्चना भक्ति गाने आदि कार्यक्रम किए जा रहे। कृष्ण जन्माष्टमी समिति ने विधि विधान से गणेश जन्मोत्सव बनाते हुए आज शारदा में गणपति विसर्जन के दौरान ढोल नगाड़े बजाकर गणपति यात्रा निकाली। इस दौरान होली और दिवाली एक साथ बनाई गई जहां लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया वहीं जगह-जगह आतिशबाजी भी की गई। यात्रा के दौरान मनोज गुप्ता ने बताया कि हम लोग कृष्ण जन्माष्टमी समिति द्वारा हर वर्ष जन्माष्टमी व गणेश विसर्जन का उत्सव धूमधाम से बनाते हैं। हर वर्ष हम11 दिन तक गणपति को बैठाते हैं मगर इस बार श्राद्ध की वजह से 9 दिन में गणेश विसर्जन किया जा रहा है। गणपति विसर्जन के दौरान लोगों में काफी उत्साह व भक्ति में माहौल देखा गया। इस दौरान गणपति यात्रा में कृष्ण जन्माष्टमी अध्यक्ष मनोज गुप्ता ,पंकज, राजीव गुप्ता, विपिन गुप्ता, भूरा, जमुना प्रसाद वह हजारों भक्त मौजूद रहे।






