
टनकपुर। भारतीय जनता पार्टी,टनकपुर के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली के नेतृत्व में ‘हर घर भाजपा’ ‘घर घर भाजपा’ कार्यक्रम के तहत टनकपुर के सैलानीगोठ बूथ में जनसम्पर्क किया।
जनसम्पर्क के दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूरन महरा,प्रदेश मंत्री किरन देवी,जिलाध्यक्ष(अनुसूचित मोर्चा) मदन कुमार,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल उप्रेती,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बच्चन अधिकारी,मंडल महामंत्री मुकेश जोशी,हरीश हैसियत,राजकिशोर,प्रकाश पांडेय व अन्य कार्यकर्ता रहे।



