
टनकपुर में सुबह से हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है। लेकिन बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। सोमवार सुबह हल्की बारिश के बाद उमस भरी गर्मी पड़नी शुरू हो गई। वहीं आसमान में बादल होने के कारण अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। इधर बारिश होने से शारदा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है।




सुबह की बारिश के बाद दोपहर होते-होते गर्मी में इजाफे के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने पंखों का सहारा लिया। इसके अलावा लोगों ने गन्ने का जूस और शीतल पेय का सेवन किया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में भी हल्की बारिश का अंदेशा जताया जा रहा है। गर्मी से परेशान लोग दिन के समय सड़को से भी नदारद दिखे. वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में ही बारिश के आसार देखे जा रहे है। उधम सिंह नगर में भी तराई जैसा हाल देखने को मिला जहां 10 बज के बाद गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।