

टनकपुर महाविद्यालय में राजेंद्र सिंह का निर्विरोध छात्र संघ अध्यक्ष बनने के बाद अन्य छात्र संघ चुनाव के नतीजे आ गए। अध्यक्ष, के साथ-साथ सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर एबीवीपी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। डॉक्टर पंकज उपरेती ने जानकारी दी कि उपाध्यक्ष में अभिषेक जोशी, छात्रा उपाध्यक्ष में भावना बोहरा, कोषाध्यक्ष में साहिल गिरी और संयुक्त सचिव में तुषार मिश्रा ने बाजी मारी। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कुल 651 मतदाताओं में से 442 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
शनिवार को महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के नतीजों की घोषणा हो गई। चुनाव अधिकारी एमएस चौहान ने बताया अध्यक्ष, सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर एबीवीपी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। जबकि उपाध्यक्ष में एबीवीपी के अभिषेक जोशी ने अपने प्रतिद्धंद्धी अमान खान को तीन मतों से पराजित किया। छात्रा उपाध्यक्ष में भावना बोहरा ने अपने प्रतिद्वंदी आरती वर्मा को 173 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष में साहिल गिरि ने सौरभ पाण्डेय को 63 मतों से पराजित किया। जबकि संयुक्त सचिव में तुषार मिश्रा ने नंदिनी चौहान को 97 मतों से पराजित किया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य नगेंद्र द्विवेदी ने बधाई देते हुए शपथ दिलाई। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया छात्र संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया।






