

मूलांक 1- आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। जल्दबाजी में कोई गलत कदम न उठाएं। पति-पत्नी में अनबन रहेगी। कार्यक्षेत्र के लिए दिन सामान्य रहेगा।
मूलांक 2- आज आप अपने आय-व्यय पर गंभीरता से विचार करेंगे। काम में सफलता मिलेगी। इस समय यात्रा करना आपके लिए शुभ नहीं होगा।
मूलांक 3- मानसिक और शारीरिक रूप से सुकून और तनाव मुक्त महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा। आज आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा।
मूलांक 4- आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। थोड़ा परेशान रह सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप थोड़े परेशान दिखाई देंगे।
मूलांक 5- आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। तली-भुनी चीजों से बिल्कुल दूर रहें और नित्य व्यायाम करते रहें। शादीशुदा जीवन में कठिन समय से गुजरने के बाद शाम को सुकून मिलेगा।
मूलांक 6- कोई अपरिचित व्यक्ति आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। व्यापारिक दृष्टि से कोई ज्यादा लाभप्रद परिणाम नहीं मिलेगा, लेकिन आगे चलकर उसके बेहतर परिणाम आपको प्राप्त होंगे।
मूलांक 7- संतान की तबीयत खराब हो सकती है। उत्साह में आकर कोई गलत निर्णय न लें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बॉस व अधिकारी आपसे नाराज रह सकते हैं।
मूलांक 8- आज आप किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। सपनों की दुनिया छोड़कर वास्तविक दुनिया में रहें।
मूलांक 9- आज आपके विरोधी बहुत ही सोच-समझकर काम करेंगे। विरोधी पक्ष मजबूत हो सकता है। कार्य-व्यापार को लेकर चिंता रह सकती है।






