

1504 : सिखों के गुरु अंगद देव जी का जन्म। वह गुरू नानक देव जी के बाद सिखों के दूसरे गुरू थे।
1727 : महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का निधन।
1774 : भारत में डाक सेवा का पहला कार्यालय खुला।
1870 : अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।
1921 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
1959 : बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
1990 : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से मरणोपरांत सम्मानित किया गया।






