
टनकपुर। टनकपुर के कार्कीफ़ार्म मे कार्कीफार्म वेलफेयर सोसाइटी ने नगरपालिका के सहयोग से स्वच्छता जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जनजागरूकता अभियान के दौरान लोगों में उत्साह भी देखा गया। अभियान में सोसाइटी के संरक्षक जगदीश जोशी, अध्यक्ष नवल किशोर तिवारी, सचिव रविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष शेखर चन्द्र पंत, उषा जोशी, पुष्पा भट्ट, चंद्रा कठायत, राजेन्द्र बिष्ट, राजेन्द्र जोशी नगरपालिका के अनुराग द्विवेदी आदि ने प्रतिभाग किया।



