उत्तराखण्ड। उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज प्रचार समाप्त होने से 1 दिन पहले आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को वचन पत्र कहा है।पार्टी ने अपने वचन पत्र में अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी और कोठियाल के 119 वचन भी शामिल किये हैं।दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इसे जारी किया।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी की सरकार बनते ही सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा।
अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी।
- भ्रष्टाचार-मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे, उत्तराखंड का बजट पांच साल में दुगना करेंगे (1 लाख करोड़ से ज़्यादा)।
- हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर 24 घंटे बिजली।
- हर घर को रोजगार, तब तक हर महीने ₹5000।
- 18 साल से ऊपर हर महिला को हर महीने ₹1000।
- हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा दिलाएंगे, उत्तराखंड से भी सरकारी स्कूल से बच्चे IIT और AIIMS पढ़ने जाएंगे।
- हर गाँव मे मिलेगा मुफ्त और बेहतरीन इलाज।
- हर गाँव तक सड़कें बनवाएंगे।
- बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएंगे और उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।
- शहीद सैनिक (सेना, अर्धसैनिक बल, बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स, उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी के जवान) के परिजनों को एक करोड़ रूपये की सम्मान राशि।
- पूर्व सैनिकों को सरकारी रोज़गार।