देहरादून। राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान की मौत के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पीआरडी जवान जिला युवा कल्याण विभाग में तैनात था। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि लाडपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान नहीं कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में था। समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना तो उसे थाने लाया गया और शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। थाने में जबरदस्त हंगामा करने पर उसे हवालात में बंद कर दिया गया, जिसके कुछ देर बाद वह संदिग्ध अवस्था में मिला। आनन-फानन में पुलिसकर्मी तत्काल उसे कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हवालात के अंदर हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इधर मामले की सूचना मिलते ही आईजी आनंद स्वरूप और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। मृतक की पहचान सुनील रतूड़ी, निवासी 10 पीआरडी कॉलोनी तपोवन रोड़, देहरादून के रूप में हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।
Trending
उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी जिलों में कृषि ज्ञान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए डॉ. पी.एल. गौतम और प्रेम चंद शर्मा को विशेष मान्यता
उत्तराखंड में रेल विस्तार से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेजी से आपदा प्रतिक्रिया और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कैसे सुविधा होगी
राज्य सरकारों के लिए उत्तराखंड में स्थानीय संकटों और तत्काल जनहित परियोजनाओं के समाधान हेतु अनटाइड फंड क्यों आवश्यक हैं
स्वच्छ ईंधन के संक्रमण का नेतृत्व करने वाले प्रमुख शहरों के रूप में देहरादून और हल्द्वानी में पीएनजी कनेक्शन की प्रगति का मूल्यांकन
उच्च स्तरीय जांच टीम दुखद आत्महत्या की घटना के दौरान सुरक्षा में चूक की पहचान करने के लिए देहरादून नारी निकेतन के सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी
कानूनी विशेषज्ञ आरक्षित वन भूमि वापस लेने के महत्व और देश भर में निजी संस्थाओं द्वारा भविष्य के अतिक्रमणों को रोकने पर इसके प्रभाव पर चर्चा करते हैं
आज देहरादून के सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी द्वारा उत्तराखंड की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए पीएम मोदी के निरंतर समर्थन पर चर्चा
देहरादून एयरपोर्ट का किड्स जोन और लाइब्रेरी अधिक आरामदायक और उत्पादक प्रतीक्षा के लिए उत्तराखंड में यात्री अनुभव को फिर से परिभाषित कर रहे हैं