नैनीताल। यूं तो पूरे देश में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन कुमाऊं की खड़ी होली का रंग सबसे अलग और अनोखा है। गौरवशाली इतिहास को समेटे यह परंपरा आज भी पहाड़ों में जीवंत है। ढोल की थाप, राग-रागिनियों की स्वर लहरियों और पारंपरिक वेशभूषा के साथ मनाई जाने वाली यह होली कुमाऊं की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। समय के साथ भले ही कुछ बदलाव आए हों, लेकिन इसकी आत्मा आज भी वैसी ही है। कुमाऊं की खड़ी होली का नजारा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। ढोल की थाप पर होल्यार पूरे उत्साह के साथ झूमते नजर आते हैं। यह होली शिवरात्रि के बाद चीर बंधन के साथ शुरू होती है और छलड़ी तक चलती है। परंपरा के अनुसार होली की शुरुआत मंदिर से होती है, जहां से होल्यार गांव-गांव और घर-घर जाकर होली का गायन करते हैं। गीतों के माध्यम से वे परिवारों को आशीर्वाद भी देते हैं। बताया जाता है कि चंद शासनकाल से चली आ रही यह परंपरा 400 साल से भी अधिक पुरानी है और आज भी कुमाऊं की वादियों में जीवंत है। खड़ी होली में ढोल की थाप के साथ कदमों की लयबद्ध चहल-कदमी और शास्त्रीय रागों का सुंदर समावेश होता है। चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर में इस होली का विशेष आयोजन किया जाता है। राग दादरा और कहरवा में गाए जाने वाले गीतों में कृष्ण-राधा, राजा हरिश्चंद्र, श्रवण कुमार तथा रामायण-महाभारत की गाथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया जाता है। यही विशेषता कुमाऊं की खड़ी होली को देशभर की होली से अलग पहचान देती है।
Trending
पर्यटन से नैनीताल की अर्थव्यवस्था मजबूत
78 करोड़ बिजली बिल मामला जांच के दायरे में
मत्स्य विकास प्राधिकरण में नई ऊर्जा: सीमा चौहान की उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से मछुआरा समुदाय में हर्ष
हिना बलोच की कहानी: संघर्ष से एक्टिविज्म तक
संभावित ओला और तूफान से नुकसान के लिए उत्तराखंड आपदा प्रबंधन हाई अलर्ट पर
लैंड पोर्ट और एयरपोर्ट: प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कनेक्टिविटी को बनाएंगे और भी मजबूत
बजट और बेरोजगारी पर कांग्रेस के फीके प्रदर्शन का कारण: संगठन के अंदर ही मची है वर्चस्व स्थापित करने की जंग
केदारनाथ में बर्फबारी जारी, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी
रंगों का पर्वः नैनीताल में गूंज रही कुमाऊं की खड़ी होली! 400 साल पुरानी परंपरा आज भी कुमाऊं की वादियों में जीवंत, चंपावत से लेकर बागेश्वर तक धूम
- by Admin
- Feb 28, 2026