Thursday, March 30, 2023
  • Login
Tanakpur Times | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tanakpur Times | Uttarakhand News
No Result
View All Result
Home देश

तय समय और विधि विधान से बंद हो रहे हैं चार धाम के कपाट श्रद्धालुओं की संख्या मैं इस वर्ष हुई सबसे अधिक वृद्धि

Pushkar Singh Mahar by Pushkar Singh Mahar
October 27, 2022
in देश
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

देहरादून- केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, धाम में श्रद्धालुओं की संख्या हर वर्ष की भांति इस वर्ष अधिक रही। तीन मई 2022 को अक्षय तृतीया के मौके पर चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई थी और अब शीतकाल के लिए धामों के कपाट बंद होने के क्रम शुरू हो रहा है। चारधाम यात्रा में अब तक यात्रा में 42 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं।

सबसे पहले अन्नकूट पर्व पर 26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। 26 अक्टूबर को श्री गंगोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 1 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। 27 अक्टूबर प्रात: साढ़े आठ बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। 27 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त में बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

यमुनोत्री धाम के कपाट भी 27 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर को बंद हो जाएंगे। 19 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। इसके साथ ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शुक्रवार 18 नवंबर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट सात नवंबर को बंद होंगे। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी के अवसर पर विधि-विधान पंचाग गणना के पश्चात तय हुई थी।

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पंच पूजाओं में 15 नवंबर मंगलवार को पहले दिन पूजा अर्चना पश्चात शाम को श्री गणेश जी के कपाट बंद हो जाएंगे।

दूसरे दिन 16 नवंबर बुधवार को आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे, तीसरे दिन गुरुवार 17 नवंबर को खडग पुस्तक पूजन एवं वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो जाएगा। चौथे दिन शुक्रवार 18 नवंबर को मां लक्ष्मी जी को कढ़ाई भोग लगाया जायेगा। पांचवें दिन 19 नवंबर को रावल जी स्त्री भेष में मां लक्ष्मी को श्री बदरीविशाल के निकट स्थापित करेंगे। इससे पहले श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी मंदिर प्रांगण में आएंगे और श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

यहां से कुबेर जी रात्रि अवस्थान हेतु बामणी गांव जाएंगे। जबकि उद्धव जी रावल मंदिर के निकट रहेंगे। दिनांक 20 नवंबर को देवडोलियां बदरीनाथ धाम से पांडुकेश्वर एवं श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ हेतु प्रस्थान करेंगी। आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी 20 नवंबर को रावल सहित योगध्यान बदरी पांडुकेश्वर प्रवास करेगी। 21 नवंबर सोमवार को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी। इसी के साथ बदरीनाथ धाम यात्रा का समापन भी हो जाएगा।

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 27 अक्टूबर प्रात: साढ़े आठ बजे शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली 27 अक्टूबर को फाटा, 28 अक्टूबर को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी तथा 29 अक्टूबर को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। इसी के साथ पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजा शुरू हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉

देश में कोरोना की बड़ी रफ्तार 24 घंटे में 3000 के पार हुए मामले

नामीबिया से लाये गये 8 चीतों में से एक चीते की कूनो नेशनल पार्क में हुई मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान बड़ी चूक होने की खबर

ShareSendTweet
Previous Post

टनकपुर किरोड़ा नाले में लगातार बह रहा पानी जनता के लिए बना परेशानी का सबब

Next Post

टनकपुर में बनाया गया भैया दूज का पर्व बहनों ने च्यूडे से पूजे भाइयों के सर

Recent Posts

  • द इंडियन एक्सप्रेस ने उत्तराखंड सीएम धामी को देश के 100 मोस्ट पावरफुल इंडियंस की सूची में कीया शामिल
  • धूरा क्षेत्र की रेवती देवी ने गुलदार से मुकाबला कर बचाई अपनी जान वन विभाग से की मुआवजे की मांग
  • देश में कोरोना की बड़ी रफ्तार 24 घंटे में 3000 के पार हुए मामले
  • सरस आजीविका मेले का हुआ शानदार समापन दर्शकों से खचाखच रहा स्टेज
  • उत्तराखंड में राष्ट्र नेताओ का G 20 शिखर सम्मेलन क्या है G 20 पढ़िए पूरी खबर

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • चम्पावत
  • टनकपुर
  • देश
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • बनबसा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Pushkar Singh Mahar
संपादक

पता : Khetkhera, Tanakpur, Champawat, Uttarakhand-262309
दूरभाष : +91-8923269273
ई मेल : editortanakpurtimes@gmail.com
वेबसाइट : www.tanakpurtimes.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tanakpurtimes.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In