Monday, September 25, 2023
  • Login
Tanakpur Times | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tanakpur Times | Uttarakhand News
No Result
View All Result
Home देश

कैमरे में कैंद हुआ हिम तेंदुआ दिखाई दिया नेलांग घाटी में

Pushkar Singh Mahar by Pushkar Singh Mahar
December 29, 2022
in देश
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

नेलांग घाटी में हिम तेंदुओं की चहलकदमी भी अब कैमरे में कैद होगी। भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) की रिसर्च टीम ने नेलांग घाटी में करीब 65 ट्रैप कैमरे लगाए हैं। यहां पहली बार टीम की एक रिसर्च स्कॉलर ने भी हिम तेंदुए को अपने कैमरे में कैद किया।
देश का तीसरा सबसे बड़ा गंगोत्री नेशनल पार्क हिम तेंदुएं का घर प्राकृतिक घर है। यहां हिम तेंदुए के साथ भरल, लाल लोमड़ी, कस्तूरी मृग, भूरा भालू, अरगली भेड़ सहित कई दुर्लभ वन्यजीव पाए जाते है। भारतीय वन्यजीव संस्थान की टीम वर्ष 2016 से यहां हिम तेंदुओं पर अध्ययन कर रही है। इस अध्ययन में अगल-अलग ऊंचाईयों व प्रवास स्थलों पर हिम तेंदुओं की मौजूदगी, गतिविधि के साथ उनके व्यवहार को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। भारतीय वन्यजीव संस्थान में वन्यजीव वैज्ञानिक सत्या कुमार ने बताया कि संस्थान की टीम यहां वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष लगातार ट्रैप कैमरा लगाती आ रही है। बताया कि इस साल दिसंबर माह में संस्थान की टीम ने नेलांग घाटी में कैंप लगाया था। इस दौरान यहां नेलांग और जादूंग क्षेत्र में आईटीबीपी और आर्मी के जवानों की मदद से करीब 65 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। टीम की सदस्य डा.रंजना पाल ने हिम तेंदुए की ग‌तिविधि को अपने कैमरे में भी कैद किया। वन्यजीव वैज्ञानिक सत्याकुमार ने बताया कि अप्रैल माह में इन ट्रैप कैमरों को निकाला जाएगा। जिससे हिम तेंदुओं की गतिविधियों के साथ नई जानकारी मिलने की उम्मीदें हैं।
पार्क प्रशासन ने भी लगाए हैं 40 कैमरे
गंगोत्री पार्क प्रशासन ने भी शीतकाल के लिए पार्क के गेट बंद होने से पहले यहां 40 कैमरा ट्रैप लगाए हैं। पार्क के उपनिदेशक रंगनाथ पांडेय ने बताया कि केदारताल, गोमुख ट्रैक, नेलांग घाटी के कारछा, चोरगाड, तिरपानी व नीलापानी तथा भैरोंघाटी, गर्तांग गली आदि में लगाए गए इन कैमरों से भी शीतकाल में वन्यजीवों की गतिविधि के बारे में जानकारी मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉

अस्पताल से बच्चा चोरी कर ले गई महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

पीएम नरेंद्र मोदी ने विदेश से आते ही इसरो के वैज्ञानिकों को लगाया गले किया धन्यवाद

भारत में कहीं बाढ़ व आपदा तो कहीं रूठे हैं इंद्रदेव

ShareSendTweet
Previous Post

मनीहारगोठ-बाहरी लोगों द्वारा पुश्तैनी जमीन पर अतिक्रमण कर बेचे जाने का मामला आया सामने

Next Post

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का 100 वर्ष बाद निधन

Recent Posts

  • राजकीय महाविद्यालय अमोडी के छात्र छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • शारदा नदी में स्नान करना हुआ मुश्किल जगह-जगह दिखाई देने लगे हैं मगरमच्छ
  • कीरोडा में पुल की 40 साल से कर रहे थे मांग अब हुई पूरी लाखों लोगों को होगा फायदा
  • पूर्णागिरि क्षेत्र में जिला पंचायत चंपावत ने चलाया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान
  • जीबी पंत फाउंडेशन द्वारा राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित रक्तदान शिविर में 40 से अधिक छात्रों ने किया रक्तदान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • चम्पावत
  • टनकपुर
  • देश
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • बनबसा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Pushkar Singh Mahar
संपादक

पता : Khetkhera, Tanakpur, Champawat, Uttarakhand-262309
दूरभाष : +91-8923269273
ई मेल : editortanakpurtimes@gmail.com
वेबसाइट : www.tanakpurtimes.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tanakpurtimes.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In