चम्पावत टनकपुर नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक दुखद घटना हुई। जहां एक टिप्पर खाई में गिर गया। जिसमें भाजपा नेता वाहन स्वामी की मौत हो गई । वाहन मे सवार एक ग्रामीण भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह उम्र 46 वर्ष पिता का नाम बची सिंह आज सुबह अपने टिप्पर UKCA03/2244 से खेतीखान जा रहे थे। सुबह करीब 5:30बजे स्वाला के पास वाहन में नियंत्रण ना होने से खाई में जा गिरा। दुर्घटना में जगदीश सिंह व बेलखेत निवासी नरेश सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र हयात सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्हें तत्पर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। नरेश सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है।भाजपा नेता जगदीश सिंह के निधन का समाचार मिलते ही भाजपा पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तराखंड CMपुष्कर सिंह धामी, वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक समेत भाजपा संगठन ने दुख व्यक्त किया है।
