चंपावत जिलाधिकारी ने किया कोषागार का वार्षिक निरीक्षण। चंपावत जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने कोषागार का वार्षिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी पटलों के कार्यों की जानकारी ली। अलमारी में रखे अभिलेख की जांच की। द्वितालक में अभिलेखो, स्टांप सहित अन्य पंजिकाओं की जानकारी ली।
वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल ने जिलाधिकारी को द्वितलक, कोर्ट फीस टिकट, कोर्ट फीस स्टांप सहित विभिन्न प्रकार के स्टांप की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने पैड लॉक, बहुमूल्य वस्तुओं व अन्य पंजिकाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कोषागार के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।